मंगलवार, 15 नवंबर 2016

आँखों के भी होते है व्यायाम

आँखों के व्यायाम--
आँखें हमारे शरीर के सबसे नाजुक हिस्सो में से एक है इनकी सुरक्षा के लिए प्रकृति ने हमें पलके दी है साथ की किसी वस्तु के इनकी ओर आने पर यह बहुत तीव्रता से अपने आप ही बंद हो जाती है,इन नाजुक आँखों की देखभाल भी बहुत जरूरी है।
व्यायाम के लाभ से सभी परिचित हैं, लेकिन आँखों के व्यायाम से बहुत से लोग परिचित नहीं होते।
क्या आप जानते हैं स्वस्थ आंखों के लिए कुछ व्यायाम कर सकते है?

क्या आप जानते है कि आँखों के व्यायाम आँखों की थकावट को दूर कर सकते है?




इस लेख में हम आँखों के कुछ व्यायामो के बारे में जानेंगे जो आपकी आँखों के लिए फायदेमंद हो सकते है।


1.
कम्प्यूटर या मोबाइल पर काम करते समय बीच बीच में आंखों को बार बार झपके इससे आंखों की नमी बनी रहती है और लगातार काम से हुई आंखों की थकान कम होती है।

2.
आराम से बैठ जाइए अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें ताकि वे कुछ गरम हो जाएं। अपनी आँखों को बन्द करके बिना अधिक दबाव डाले उनके उपर हथेलियों को रखें।घने अँधेरे की कल्पना कीजिए और ध्यान केन्द्रित करें। एकबार में यह क्रिया 30 सेकेंड से 1 मिनट तक कर 5 बार तक दोहराएं

3.आँखों के फोकस को एडजस्ट करें।पहले दूर स्थित किसी भी मनभावन वस्तु जैसे किसी पेड़ आदि पर फोकस करें उसके बाद अपने पास की वस्तु को देखें यह क्रिया 4-5 बार दोहराएं ।आप बेहतर महसूस करेंगे।

4.आँखों को clockwise और anticlockwise 3 से 5 बार घुमाएं पर बीच बीच में पलकों के झपकाना ना भूलें।

5.आँखों को बंद कर ले और उंगलियों से हल्के-हल्के गोल-गोल एक मिनट तक मसाज करें।ध्यान रखें कि आँखों पर बहुत ही कम दबाव डालें।

6.किसी छोटी गोल वस्तु को धागे से बांध ले और उसे झुलाए जब वह गोला झूलने लगे तो उस झूलती वस्तु पर ध्यान केंद्रित करें यह क्रिया 3 से 5 मिनट तक कर सकते है।
किसी भी व्यायाम के पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

जब कभी भी आँखों को हांथो से छूना हो पहले हांथो को साफ़ जरूर कर लें।आँखों को साफ़ पानी से साफ़ करें।

आँखों से संबंधित परेशानियों को कभी भी नजरअंदाज ना करें किसीं भी चोट या समस्या होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।


सम्बंधित ब्लॉग:-








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें