बुधवार, 16 नवंबर 2016

आँखे है अनमोल, कैसे रखें ध्यान?

आँखे अनमोल है उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है आज हम आँखों की देखभाल से जुड़े बिंदुओं के बारे में जानेंगे।

1.
आँखों की रौशनी के लिए हरी सब्जियां जैसे पालक ,पत्ता गोभी एवं गाजर,पपीता नीबू,संतरे दूध से निर्मित सामान आदि का सेवन करें इनमे मौजूद विटामिन A,विटामिन C और विटामिन E जैसे तत्त्व आँखों के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होते है। आप चाहें तो गाजर संतरे आदि का रस भी पी सकते है।आंवले का मुरब्बा भी आँखों के लिए लाभप्रद होता है।

2.
कैमिकल युक्त हेयर डाई ,शैम्पू से परहेज करें।

3.
कंप्यूटर मोबाइल टीवी आज के युग के साथ चलने के लिए जरूरी है जिनके उपयोग से परहेज रखना आज के युग में बहुत कठिन है पर आप कंप्यूटर का उपयोग करते समय कम से कम 35 सेंटीमीटर की दूरी रखे ,टीवी देखते समय भी कभी पास से बैठ कर टीवी ना देखें ।इन उपकरणों के उपयोग के समय एंटी ग्लेयर ग्लास का उपयोग भी एक अच्छा विकल्प है।

4.
पानी और जूस का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें इससे आँखों की नमी बनी रहती है और आँखों में सूखापन नहीं आता है।

5.
पर्याप्त नींद लें स्वस्थ व्यक्ति को 6-8 घंटे की नींद आवश्यक है इससे आँखों को आराम मिलता है और उनकी थकान कम होती है

6.
धुल मिट्टी से आँखों का बचाव आवश्यक है पर इसके लिए अच्छे स्तर के ही चश्मो का उपयोग करें कभी भी आँखों के लिए स्तरहीन चश्मे या सनग्लास (धुप के चश्मे) का उपयोग ना करें यह आपकी कोमल आँखों को नुकसान पहुँचा सकते है

 भी पढ़े-
क्या आप जानते हैं स्वस्थ आंखों के लिए --आँखों के भी होते है व्यायाम

 आँखों से संबंधित परेशानियों को कभी भी नजरअंदाज ना करें किसीं भी चोट या समस्या होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें