ठंड का मौसम आते ही त्वचा में रूखापन और खुश्की की समस्या होने लगती है इससे बचने के लिए जरूरी है कि ठंड में आप अपनी त्वचा का खास ख्याल रखें।ऑयली त्वचा वाले लोगों के लिए ठंड का मौसम काफी अच्छा होता है, क्योंकि इस मौसम में उन्हें अपनी त्वचा के अनावश्यक और अतिरिक्त तेल से छुटकारा पाने के लिए इसे बार बार धोना नहीं पड़ता है पर यदि आपकी त्वचा सूखी या सामान्य है तो आपको अक्सर ठंड के मौसम में होनेवाली रूखेपन की समस्या से दो चार होना पड़ता है।
मृत कोशिकाओं को हटाना आवश्यक है क्योंकि यदि आपकी त्वचा पर मृत कोशिका की परत है तब आप उस पर अच्छे से अच्छे क्रीम का प्रयोग कर कर भी बेहतर परिणाम नहीं पा सकते।मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए अच्छे स्क्रब का सहारा लें यह जाँच ले कि स्क्रब आपकी त्वचा को सूट करता हो।स्क्रब जितना नेचुरल हो उतना अच्छा होगा
दोनों प्रकार की त्वचा (सूखी,तैलीय) त्वचा के लिए बेसन का उबटन बहुत लाभदायक होता है।सप्ताह में कम से कम एक दो बार बेसन के उबटन का प्रयोग करें। बेसन का उबटन बनाने के लिए बेसन में गुलाब जल,दूध,शहद और हल्दी का भी उपयोग किया जा सकता है।
ओमेगा 3 और विटामिन ई से भरपूर खाने वाली चीजो का प्रयोग करें इससे आपकी त्वचा चमकदार बनती है साथ ही त्वचा की नमी भी संतुलित रहती है।
अत्यधिक गर्म या ठन्डे पानी से नहाने से बचें ठंड के मौसम में हल्के गर्म पानी से ही स्नान करें नहीं तो यह आपकी त्वचा को नुकसान पंहुचा सकता है।
त्वचा को साफ़ करने के लिए पहले किसी अच्छे क्लिंसिंग मिल्क से धो लें उसके बाद आपकी त्वचा के अनुरूप ही क्रीम का प्रयोग करें।रात में सोने से पहले मोश्चिराईसिंग क्रीम का प्रयोग करके सोयें जिससे आपकी त्वचा को पोषण मिल सके। जहाँ तक संभव हो मोश्चिराईसिंग क्रीम के प्रयोग के बाद धूल से बचें।
रात को सोने से पहले अपनी त्वचा के मेकअप को पूरी तरह से साफ़ कर के सोयें इसके लिए क्लीनसर का प्रयोग करना ठीक रहेगा यदि क्लीनसर ना हो तो भी बाजार में बहुत से मेकअप रिमूवर प्रोडक्ट उपलब्ध है।
ठंड के मौसम में अक्सर लोगो के हांथो और कोहनी में रूखा पन और सफेदी आ जाती है साथ ही पैरो के एड़ियों का फट जाना भी आम है इसके लिए आप दास्तानों और मोजो का प्रयोग करें इससे त्वचा अपनी नमी खो नहीं पाती और रूखापन दूर रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें