मंगलवार, 10 जनवरी 2017

कड़वे नीम के 7 मीठेे गुण।

नीम भले ही कड़वा हो पर बहुत ही उपयोगी पौधा है। नीम एक ऐसा पेड़ है जिसके सभी भाग जैसे पत्तियां टहनी,छाल उपयोगी होते है। प्राचीन काल से ही नीम के पेड़ का उपयोग ना केवल कई बीमारियों के उपचार में बल्कि दैनिक उपयोग में भी किया जाता रहा है। नीम सबसे ज्यादा उत्सर्जित करने वाले पेड़ो में सम्मलित है।



1. नीम के पत्तियों और छाल का उपयोग चर्म रोगों के उपचार में किया जाता है। नीम के पत्तो को पीस कर चर्म रोग की जगह में लगाने से आराम मिलता है।

2. नहाने के पानी मेंनीम की पत्तियों को उबालकर नहाने से भी चर्म रोगों में आराम मिलता है और चर्मरोग दूर रहते है।

 3. नीम के पत्तियों को पीस कर चेहरे में लगाने से मुहांसे दूर रहते है।

 4. नीम के कोमल टहनियों के दातुन करने से मुँह की बदबू दूर होती है और मसूड़ों में मजबूती आती है पर इसके साथ ब्रश का उपयोग बंद ना करें।

 5. नीम की पत्तियों का रस पीने से रक्त विकार दूर होते है जिसके कारण बीमारियां दूर रहती है और चेहरे की चमक बढ़ती है।

 6. कई लोगो को नीम के प्रयोग करने में नीम की कड़वाहट के कारण परेशानी होती है अगर आपको भी ऐसी समस्या है तो कड़वाहट को दूर करने के लिए आप नीम को शहद के साथ उपयोग कर सकते है।

 7. दमा(अस्थमा) और सुगर के रोगियों के लिए भी नीम का उपयोग बहुत ही फायदेमंद होता है।

तो अब तो आप जान गए होंगे की कड़वी नीम कितने लाभदायक गुणों से भरी है।




 भी पढ़े-   हल्दी के अनूठे लाभ

 भी पढ़े-  गर्म पानी के ऐसे लाभ जो आपको आश्चर्यचकित कर देंगे।










कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें