इन घरेलु उपायों से झुर्रियां करें दूर।
बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियां होना आम बात है पर आज कल की दिनचर्या में कम उम्र में ही लोगो के चहरे और हाथों में झुर्रियां आने लगती है।
झुर्रियों का कारण- उम्र के साथ ही त्वचा के टिशू का निर्माण धीमा होता जाता है जिसके कारण त्वचा अपनी कसावट खोने लगती है।
आज इस लेख में हम ऐसे कुछ उपायो के बारे में जानेंगे जिससे त्वचा की कसावट को बरक़रार रख कर झुर्रियों को लंबे समय तक रोका जा सके।
कम उम्र में झुर्रियों के कुछ कारण ।
1.तनाव
2 अनिंद्रा
3 अनियमित खान पान
4 खाने में पोषक तत्वों की कमी
1.चमकदार त्वचा चाहिए तो गर्म पानी को अपनाइये। रोजाना सुबह 1 गिलास गर्म पानी पीने से शारीर के विषैले तत्व बाहर निकलते है जिससे त्वचा चमकदार बनती है और झुर्रियां दूर रहती है।
2जैतून के तेल से करें त्वचा की देखभाल। जैतून के तेल में बहुत से विटामिन होते है जो कि त्वचा को सेहतमंद बनाते ही है साथ ही त्वचा की खोयी नमी लौटकर झुर्रियों को भी दूर रखते है।
3 चोकर (गेहू को चालने के बाद बचा पदार्थ) से त्वचा को साफ करने से यह प्राकृतिक स्क्रब की तरह ही कार्य करता है। चोकर मृत त्वचा कोशिकाओं को दूर करता है जिससे झुर्रियां दूर होती है।
4 शहद का करें उपयोग। शहद को चेहरे में लगाने से कोशिका पुनर्निर्माण में मदद मिलती है और झुर्रियां दूर होती है।
[5 फलों और सलाद से करें दोस्ती। फलों और सलाद के नियमित सेवन से शरीर में पोशाक तत्वों की कमी दूर होती है जिससे त्वचा साफ होती है और झुर्रियां दूर होती है क्योकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन पाये जाते है।
6. तनाव और अनिंद्रा से बना कर रखें दूरी। तनाव स्वास्थ का सबसे बड़ा दुश्मन है इसके कारण अनिंद्रा जन्म लेती है जिससे स्वस्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
7. ताजी मलाई का उपयोग चेहरे और हांथो में करने से त्वचा में नमी आती है जिससे झाइयां दूर होती है।
8. संतरे के छिलकों को छांव में सुखा कर उसे मिक्सी में पीस ले और गुलाबजल में मिला कर फेस पैक की तरह लगा ले और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो ले इससे झुर्रियां दूर होती है।
9. पपीते और टमाटर को पीस कर चेहरे में लगा लें और धीरे धीरे हलके हांथो से मसाज करें।
10. 4 चम्मच बेसन ,1 चम्मच हल्दी और एक नीबू का रस को जैतून के तेल में मिलाकर चेहरे में लगाने से चेहरा साफ होता है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें