सोमवार, 26 दिसंबर 2016

उपाय जो रखें सर्दी जुकाम दूर।

ठंड के मौसम में सर्दी जुकाम आम बात है आज हम इसके कुछ उपायों के बारे में जानेंगे जिससे इनसे दूर रहा जा सके ।सामान्यतः सर्दी जुकाम एक प्रकार का इन्फेक्शन होता है जो कि वायरस से फैलता है ।



सर्दी जुकाम के लक्षण है

1 नाक बहना।
2 खांसी।

3 बुखार या हरारत।
4 गले में दर्द और खराश।
5 शरीर में दर्द होना खासकर सर में।


उपाय जो रखें सर्दी जुकाम दूर

1 सुबह उठ कर गुनगुना पानी पियें।

2 गले में दर्द होने पर गुनगुने पानी में नमक डाल कर गरारे करें।

3 लौंग को मुँह में रख कर चूसें।

4 लहसुन का सेवन करें। छोटे बच्चो को लहसुन की पोथी माला के रूप में पहनाये।

5 भोजन में अदरक का उपयोग करें और अदरक वाली चाय पियें।

6 हल्दी वाले गुनगुने दूध का सेवन करे।

7 शहद की एक चम्मच सुबह और शाम को लें।

8 काली मिर्च और लौंग का चूर्ण बना कर शहद के साथ लें।

9 चीनी के स्थान पर गुड़ के सेवन को प्राथमिकता दें।

10 आवश्यक ना हो तो ठंड में बाहर न निकलें और यदि जरूरी हो तो गर्म कपड़े पहन कर ही बाहर जाये।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें