सोयाबीन के फायदे :-सोयाबीन मे इतने गुण होते है कि गिनते-गिनते आप थक
जायेंगे और कीमत इतनी वाज़िब की हर किसी बजट में समा जाये।वैसे तो इसके बहुत से
उत्पाद होते है पर इसके मुख्य उत्पादों में सोयाबीन का आटा, सोयाबीन दूध,सोया पनीर
और सोयाबीन बड़ी आदि प्रमुखता से उपयोग होते है।
कुपोषण से पीड़ित बच्चो के लिए तो इसका दूध अमृत के सामान है । शाकाहार करने वाले
पहलवानो के लिए भी यह किसी वरदान से कम नहीं है इसमें शारीरिक विकास के लिए
प्रोटीन का खजाना मौजूद होता है।
1.सोयाबीन में प्रोटीन अधिक मात्रा में होने के कारण बहुत अधिक पोषक होता है
साथ ही साथ इसमें ओमेगा 3 ,विटामिन बी और विटामिन ई भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद
होता है।
2. सोयाबीन में फाइबर होने से हमारी अपच की
समस्या दूर करके पाचनतंत्र मजबूत बनाता है।.सोया आहार के सेवन से कब्ज और दूसरी
बीमारियां दूर भागती है।
3.सोयाबीन आहार का सेवन महिलाओं में हड्डियों को कमजोर होने और हड्डियों के
क्षरण से संबंधित बिमारी के खतरे से बचा सकता है।
4.सोयाबीन में मौजूद विटामिन ई त्वचा,बालों और नाखूनों को नई चमक देता है
झाइयों को दूर करता है और बालों को भी मजबूती प्रदान करता है।
5.सोयाबीन उत्पादों में वसा बहुत कम मात्रा में मौजूद होता है साथ ही इसमें
पाया जाने वाला ओमेगा 3 आपके हृदय की कार्यशीलता को बेहतर बनाने में मदद करता है।

अत्यंत ज्ञानप्रद
जवाब देंहटाएं