सोमवार, 5 दिसंबर 2016

मधुमेह को नियंत्रित करने के घरेलु उपाय!!!

मधुमेह आज लोगो में पाई जाने वाली सामान्य बिमारी है। हम अंग्रेजी दवाइयो का सेवन कर मधुमेह के साथ साथ अन्य बीमारियो को भी पैदा कर लेते है। आइये जाने कुछ घरेलु उपचार जिससे हम अपने मधुमेह को नियंत्रित कर समाप्त कर सकते है:-

1 प्रतिदिन प्रातः उठ कर एक गिलास गुनगुना पानी पिए।

2 नित्य प्रातः 30 मिनट पैदल चले साथ ही संभव हो सके तो व्यायाम भी करे।

3 तुलसी के 3-4 पत्तो का सेवन खाली पेट में करे।

4 काले जामुन में काली मारीच और काल नमक मिला कर खाये।

5 कच्चे करेले का जूस या उबले हुए करेले का पानी पीने से भी मधुमेह नियंत्रित रहता है।

6 प्रतिदिन 10 ML आँवले के जूस में 2 ग्राम हल्दी का चूर्ण मिलाकर पिने से मधुमेह नियंत्रित रहता है।

7 अपने आहार में में एक ग्राम दालचीनी अवश्य शामिल करे यह आपके मधुमेह को नियंत्रित कर आप के वजन को भी कम करने का काम करता।

8 मेथी के दानो को एक गिलास पानी में रात को भिगो दीजिये और सुबह मेथी को अलग कर पानी को पीने से अथवा 2 चम्मच मेथी का चूर्ण सुबह खाली पेट एक गिलास पानी के साथ लेने से भी मधुमेह नियंत्रित रहता है।

9 मधुमेह के मरीज को सामान्य चाय की बजाय  हर्बल टी या ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।

10 मधुमेह के मरीज को ज्यादा भोजन एक साथ नहीं करना चाहिए बल्कि थोडा थोडा करके कई बार खाना चाहिए।

11 खाने में हरे साग और सलाद का प्रयोग करना चाहिए।

12 मधुमेह में अदरक, अमरुद, शलजम, तरोई, लौकी, परवल, पालक, पपीता आदि का प्रयोग करना चाहिए।

13 मधुमेह में सोया आटे की रोटिया खानी चाहिए इसके लिए सोया आते को पीस कर सामान्य आटे में मिला कर सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अलसी का आटा भी बहुत फायदेमंद होता है।

14 मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए आप सोते समय अपना सर दक्षिण की तरफ करके रखे। साथ ही लगभग 100 ग्राम फिटकिरी का टुकड़ा अपने शयन कक्ष में अवश्य रखें।

उपरोक्त उपचारो को करने के पूर्व चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।






 भी पढ़े-   हल्दी के अनूठे लाभ

 भी पढ़े-  गर्म पानी के ऐसे लाभ जो आपको आश्चर्यचकित कर देंगे।










1 टिप्पणी: