रविवार, 12 मार्च 2017

खून की कमी दूर करने के घरेलु उपाय


भारत समेत पूरे विश्व में खून की कमी एक बड़ी समस्या बन कर सामने आयी है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में खून की कमी कई गुना पाई गई है।शरीर में यदि रक्त की संतुलित मात्रा ना हो तो कई बीमारियां होती है या बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।


लेख में शरीर में खून की कमी होने के लक्षण और घरेलु उपायों के बारे में बताएँगे जिनसे इस समस्या से निज़ात मिल सके। यदि आपको या आपके घर में किसी को खून की कमी की समस्या है तो यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी होगा।

खून की कमी के लक्षण

1. कमजोरी महसूस होना।
2. जल्दी थकावट होना।
3 भूख ना लगना।
4 चक्कर आना।
5 चेहरे और नाखूनों की लालिमा कम होना।

उपाय जो करे खून की कमी दूर

1. अनार के रस का नियमित सेवन करने से रक्त की मात्रा बढ़ती है।

2, अंजीर के सेवन करने से भी खून बढ़ता है

3, मुनगा का सेवन खून की कमी के समय अवश्य करना चाहिए।


4, पालक का सेवन भी खून की कमी होने पर बहुत लाभदायक होता है।

5. ज्यादा चाय कॉफ़ी का सेवन खून की कमी होने पर नुकसान दायक होता है।

6. अंकुरित अनाज में आयरन पर्याप्त मात्रा में मिलता है अतः खून की कमी होने पर इसका रोजाना सेवन लाभदायक होता है।


7. टमाटर ,पपीता गाजर का सेवन जरूर करे ।सिंघाड़ा ,जामुन अंगूर और केला खाने से भी खून बढ़ता है

8. ड्राई फ्रूट्स में अंजीर और किशमिश का सेवन लाभदायक होता है।

 9. आंवला का सेवन खून बढ़ाने के साथ साथ कई अन्य बीमारियो से भी बचाता है। 

10. गुड़ के साथ मूंगफली खाने से रक्त और हीमोग्लोबिन बहुत तेजी से बढ़ता है।

11. दूध में आयरन और कैल्शियम दोनों मिलता है इसलिए नियमित दूध का सेवन करें।

12. सोयाबीन में भी आयरन प्रचुर मात्रा में होता है।


13. खजूर को दूध में मिला कर सेवन करने से खून की कमी दूर होती है।

14. लहसुन को नमक के साथ पीस कर खाने से भी हीमोग्लोबिन बढता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें