शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017

लहसुन खाने के `10 बेजोड़ फायदे।


लहसुन का उपयोग न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है बल्कि यह बहुत से रोगों की रामबाण दवा के रूप में भी काम करता है।


1. लहसुन में विटामिन मिनरल का खजाना होता है, इसमे विटामिन ए,बी, सी के साथ साथ फास्फोरस भी पर्याप्त मात्रा में पाये जाते है।

2. लहसुन में एंटीअक्ससिडेंट और एंटीबायोटिक भी पाये जाते है जो प्रतिरोधक छमता को बढ़ा कर हमे बीमार होने से बचाते है।

3. लहसुन का नियमित सेवन कैंसर जैसी भयानक बीमारी का खतरा भी कम करता है।

4. लहसुन का रोजाना इस्तेमाल आपके दिल के स्वास्थ के लिए भी बहुत उपयोगी होता है।लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है 

5 लहसुन का उपयोग आपके ब्लड के सर्कुलेशन के लिए भी फायदेमंद होता है , इससे हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित होने में मदद मिलती है।

6 दांत के दर्द में भी लहसुन को दांतों के बीच मे दबा कर रखने से आराम मिलता है।

7 सर्दी होने पर भी लहसुन का सेवन फायदा करता है।छोटे बच्चो को सर्दी होने पर यदि लहसुन की कली छील कर पोटली बनाकर पहनाया जाए तो आराम मिलता है।

8 सर्दी लगने पर इसे सरसों के तेल।में गर्म कर उस तेल से मालिश की जाये तो कफ से आराम मिलता है। एलर्जी के कारण होने वाली      सर्दी से भी लहसुन आराम दिलाता है।


9 डाइबिटीज के रोगियों को भी लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है इसके सेवन से रक्त में शुगर की मात्रा नियंत्रित होती है।


10. पेट के कीड़े और शरीर से विषैले तत्वों को भी लहसुन डोर करने में सहायक होता है।

इनके अलावा लहसुन के छिलकों को कमरे के कोनों में रखने से छिपकली कॉक्रोज आदि से छुटकारा मिलता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें