गुरुवार, 27 अप्रैल 2017

लू लगने पर करें ये घरेलू उपाय।

गर्मी का मौसम अपने पूरे उफान पर है पारा 45 डिग्री के पार पहुँच गया है ऐसे में लू लगने का खतरा बहुत बढ़ जाता है आज के इस लेख में हम लू लगने पर किये जाने वाले कुछ उपायो के बारे में जानेगे।

1 इमली के रस और गूदे को तलवे और हथेली पर रगड़ें।

2 धनिये को पानी मे भिगा कर उबाल लें और बाद में पत्तियो को छान कर अलग कर दें इस पानी को पीने से लू में आराम मिलता है।

3 आलू बखारे का सेवन करने से फायदा होता है।

4 प्यास के रस को पीने और तलवे और हथेली पर रगड़ने से बहुत आराम मिलता है।

5 आम का पना पीना भी लू से बचाव करता है साथ ही लू लगने पर भी फायदेमंद होता है।

6 तुलसी को पीसकर उसका रस निकाल लें और उसको रोगी को पिलाने से लू में आराम मिलता है।

7 खरबूजा, तरबूज जैसे फ़लों का सेवन करने से भी लू में फायदा होता है।

8 चाय-कॉफी   का सेवन लू लगने पर बंद कर दें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें