Fitness लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Fitness लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 1 नवंबर 2016

क्या है गेंहूके जवारे के सेवन के अद्भुत लाभ....


 क्या है गेंहूके जवारे के सेवन के अद्भुत लाभ....


   (जानें घर पर कैसे उगाये जवारे ?)

1.  हीमोग्लोबिन की कमी के कारण होने वाले एनीमिया रोग में यह बहुत उपयोगी होता है।

2.  मधुमेह शुगर में भी गेंहू का जवारा का सेवन लाभप्रद होता है।

3.   इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्त्व बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करते है ।

4.   गेहू के जवारे का सेवन त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटा कर त्वचा और बालो को चमकदार बनाता है ।

5.   शरीर के विषैले पदार्थों को दूर करके खून साफ करने में मददगार होता है।

6.   दांतो की समस्याओं (स्वस्थ और चमकदार दांतो के लिए करें दांतो की देखभाल) में इसको जूस के रूप में            ना लेकर चबा कर खाने से लाभ होता है और दांतों की  समस्याएं दूर होती है।
       
7.   जिन लोगो को सांसो की बदबू (साँस की बदबू के कारण और रोकने के आसान उपाय) की समस्या होती है         उनके   लिए भी जवारे का सेवन फायदेमंद होता है ।

8.   इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होने के कारण यह भयानक रोगों में भी इसके उपयोग की सलाह चिकित्सको द्वारा              दी जाती है।

9.    मोटापे को कम करने में भी गेहू के जवारे बहुत ही लाभप्रद होते है।

10.  थायरॉयड की समस्या होने पर भी लाभप्रद होते है।

11.   इन सब के अलावा रक्तचाप को सामान्य रखने,पाचन समस्याओं में भी उपयोगी होता है।

12.   पी एच बैलेंस के संतुलित करता है।

13.   जिन लोगों को भूख ना लगने की समस्या होती है उनको विशेषकर इसका सेवन करना चाहिए ।




यह भी पढ़े-   हल्दी के अनूठे लाभ

यह भी पढ़े-  गर्म पानी के ऐसे लाभ जो आपको आश्चर्यचकित कर देंगे।


यह भी पढ़े- अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स) के लाभ- कैसे करे अंकुरित






संजीवनी समान है गेंहू के जवारे

गेंहू के जवारे

गेहू के जवारे प्रकृति द्वारा दिए गए अनमोल उपहार है।इसके स्वस्थ पर पड़ने वाले अचूक और आश्चर्यजनक प्रभावों के कारण ही इसे संजीवनी की संज्ञा दी गई है।आयुर्वेद में इसे लगभग 300 से अधिक रोगों का उपचार बताया गया है।बीमारियों में लाभप्रद होने के साथ ही इसका नियमित सेवन बीमारियों को दूर रखने में भी बहुत असरकारक है।कई पोषक तत्वों के मामले में तो इसे दूध ,घी आदि से भी बेहतर विकल्प माना जाता है।





गेंहू के जवारे बहुत ही काम खर्चीला और आसानी से उत्पन्न होने वाला है इस कारण भी इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है।



कैसे उगाये जवारे ?

गेंहू के जवारे उगाना बहुत ही आसान है इसे ऐसा व्यक्ति भी आसानी से ऊगा सकता है जिसे खेती के बारे में जानकारी ना हो। जवारे उगाने के लिए मिट्टी के बर्तन में मिटटी भर कर गेंहू बो दें और ऐसे स्थान पर रखे जहाँ सूरज की रौशनी सीधे ना पड़े और पानी समय-समय पर देते रहें ।याद रहे की इसे उगाने के लिए कैमिकल खाद आदि का प्रयोग ना करें।

गेंहू -->  गेहूँ के अंकुर (अंकुरित अनाज/स्प्राउट्स के लाभ)  -->  गेहूँ के छोटे पौधों की हरी पत्ती,
कब होगा तैयार-

गेंहू के जवारे तैयार होने में लगभग 9-10 दिन का समय लगता है।

रोज सेवन के लिए -

नियमित सेवन के लिए छोटे-छोटे 10 पात्र मिटटी भर कर तैयार कर लें और एक दिन में एक पात्र में ही गेहू बोये इस प्रकार 10 दिनों बाद जब आप आख़री पात्र में गेहू बोयेंगे तब पहला पात्र का जावरा उपयोग के लिए तैयार हो जायेगा और आप क्रमशः हर दिन एक पात्र के जवारे का उपयोग कर पाएंगे।

कब और कैसे करें उपयोग-

9 से10 दिन बाद जवारे को आप जड़ के ऊपर से काट सकते है या इसे जड़ से भी उखाड़ा जा सकता है । निकलने के बाद अच्छे तरह साफ़ पानी से धो लें ताकि मिट्टी और धुल आदि निकल जाए।
धो कर जूसर आदि का उपयोग करके इसका रस निकाल लें और सेवन करें।ध्यान रहे इसको निकालने के बाद एकत्र कर कर ना रखें जितना जल्दी हो सके सेवन कर लें ज्यादा देर तक रखने से पोषक तत्व नष्ट होने लगते है।



यह भी पढ़े-   हल्दी के अनूठे लाभ

यह भी पढ़े-  गर्म पानी के ऐसे लाभ जो आपको आश्चर्यचकित कर देंगे।
यह भी पढ़े-  मुनगा /सहजन /Drumstick है Miracle Tree (जादुई पेड़ )

यह भी पढ़े-  नारियल पानी के हैरान करने वाले फायदे

यह भी पढ़े-  घी के आश्चर्यजनक फायदे!!!

यह भी पढ़े-  दही खाने के आश्चर्यजनक लाभ!!!

यह भी पढ़े-  दूध पीने के आश्चर्यजनक लाभ !!!

यह भी पढ़े- अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स) के लाभ- कैसे करे अंकुरित

यह भी पढ़े-  साँस की बदबू के कारण और उपाय

यह भी पढ़े-  गर्दन का कालापन दूर करने का आसान उपाय।

यह भी पढ़े-  मुँह के छाले दूर करने के 5 तरीके

यह भी पढ़े-  किडनी की सफाई 2 रु में





ध्यान दें-जानकारी का उद्देश्य ज्ञानवर्धन मात्र है यह किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह नहीं है ।स्वस्थ संबधित किसी भी समस्या के लिए चिकित्सक से सलाह/परामर्श करें।