शुक्रवार, 31 मार्च 2017

ज्यादा चाय पीते है तो हो जाएं सावधान।

चाय पीना और पिलाना आजकल शिष्टाचार का पर्याय बन चूका है।हर किसी के चाय पीने के अपने कारण है चाहे वह आदत हो ,नींद भगाना हो या सामाजिक व्यवहार के कारण ही क्यों ना हो।
पर यदि आप भी चाय का शौक रखते है तो आपको सावधान होने की जरूरत है।



1 चाय में कैफीन होता है जिसके कारण अधिक पसीना, उत्तेजना और हृदयगति बढ़ना हो सकता है साथ ही कैफीन के कारण चाय की लत भी पड़ सकती है इसे कई लक्षण हो सकते है जैसे समय पर चाय ना मिलने पर बेचैनी छटपटाहट या सर दर्द आदि।

2.  चाय पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या होती है और यदि ज्यादा सेवन करते है तो कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
चाय में पाये जाने वाला फ्लोरोयड हड्डियों को कमजोर करता है।

3. चाय के ज्यादा पीने से समय पर नींद आने की समस्या हो सकती है जो बाद में अनिंद्रा में बदल सकती है।

4. चाय का ज्यादा सेवन करने से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है ।

5. चाय से टॉक्सिन की समस्या भी हो सकती है खासकर प्लास्टिक के कप के उपयोग से।

6. चाय के ज्यादा सेवन से बार बार पेशाब आता है इसके कारण शरीर में पानी और मिनरल्स का स्तर कम होता है।




बुधवार, 29 मार्च 2017

रूसी (डेंड्रफ) से मुक्ति पाने के 7 आसन घरेलु उपाय।

बालों से जुडी समस्याओ में से एक है रूसी की समस्या, असल में रूसी हमारे सर की त्वचा की बारीक़ बारीक़ परतें है और रूसी होने का मुख्य कारण है सर की स्किन का रूखापन और गन्दगी।
रूसी की समस्या को आप घरेलु उपायो से आसानी से दूर कर सकते है आज के इस लेख में हम ऐसे है कुछ आसान से घरेलु उपायों के बारे में जानेंगे।




1. नारियल के तेल में नींबू के रस को मिला कर मालिश करें इससे रूसी की समस्या बहुत जल्दी दूर हो जाती है।

2. एलोवेरा का जैल को बालो में लगाकर हल्के हाँथो से मसाज करें और 30 मिनट बाद धो लें इससे आपके सर की त्वचा में नमी आती है और रूसी दूर होती है

3. नीम में एंटीफंगल और एंटी बैक्टिरियल गुण पाये जाते है नीम की पत्तियों को पानी उबाल कर छान लें और इस पानी से बाल धो लें रूसी गायब हो जायेगी।

4. दही से बालों को धोने से रूसी दूर होती है साथ ही यह नेचुरल कंडीशनर होने के कारण बालो को चमकदार बनाता है।

5. ऑलिव आयल की मसाज करके सोयें और सुबह बालों को अच्छे से शैम्पू से धो लें इससे रूसी तो जायेगी ही और बालो की चमक भी बढ़ जायेगी।

6. बालों को कच्चे अंडे से धोने सेकंडीशनर के साथ साथ रूसी से भी छुटकारा मिलता है।

7. बेकिंग सोडा से बाल धोने पर भी रूसी से मुक्ति मिलती है।






मंगलवार, 28 मार्च 2017

घरेलु उपायों से पेट के कीड़ो को करें दूर

पेट के कीड़े के नुकसान-
1. कीड़ों के संक्रमण से  शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा आती है ।

2. पोषण और हीमोग्लोबिन स्तर पर भी खराब असर पड़ता है।


3. बच्चों में चिडचिडापन,भूख न लगना 


4. हमेशा पेट में दर्द 

5. एकाग्रता की कमी पढाई में ध्यान न लगना 

6. शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना 

7. कमजोर पाचन क्रिया 

ये सभी लक्षण पेट में कृमि होने के कारण होते हैं।
बच्चों के पेट में कृमि होने के मुख्य कारण -
1. नंगे पैर खेलना व घुमना


2.हाथ को साबुन से अच्छी तरह धोये बिना भोजन करना।


3.खुले में शौच करना,व अच्छी तरह हाथ न धोना ।


4.फल व सब्जियां बिना धोये खाना ।


5.बिना ढके भोजन को खाना ।



  1.        य भी पढ़े- ना करें ये गलतियां नहीं तो कम उम्र में भी हो सकती है शुगर की बीमारी।
  2.        य भी पढ़े-  सावधान उंगलियां चटकाना हो सकता है खतरनाक
  3.        य भी पढ़े-  साँस की बदबू के कारण और उपाय
  4.       य भी पढ़े-  गर्म पानी के ऐसे लाभ जो आपको आश्चर्यचकित कर देंगे।
  5.       य भी पढ़े-  मुनगा /सहजन /Drumstick है Miracle Tree (जादुई पेड़ 

घरेलु उपायों से पेट के कीड़ो को करें दूर-

1. टमाटर के रस में नमक हल्दी मिला कर पीने से सश्रम मिलता है।

2. मूली और गाजर का रास पीने से पेट के कीड़े दूर होते है।

3. प्याज का रस और करेले का रस 2 चम्मच पीने भी पेट के कीड़ो से आराम मिलता है।

4. तुलसी के पत्तो का रास का सेवन ना केवल पेट के कीड़ो से बचाता है बल्कि बहुत सी बीमारियों को भी दूर करता है।

5. कद्दू के बीज,के सेवन से पेट के कीड़े दूर होते है।

6. अदरक के रस में  हल्दी मिला कर पीने से भी पेट के कीड़ो से आराम मिलता है।

7. कड़वे नीम  के पत्तो का रास का सेवन पेट के कीड़ो से बचाता है।