सूखे मेवे किसे पसंद नहीं होते,स्वाद में अच्छे होने के साथ ही ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होते है इसलिए इनका उपयोग आयुर्वेद में कई औषधियों के लिए भी किया जाता है।
ऐसा ही एक सूखा मेवा है अख़रोट, अखरोट की खेती भारत में प्रायः जम्मू काश्मीर और हिमांचल प्रदेश में की जाती है स्वादिष्ट होने के साथ ही इसके कई फायदे भी है।
1. अखरोट में विटामिन A, C और विटामिन K भरपूर होता है इस कारण से यह त्वचा और बालों के लिए अच्छा होता है इसके नियमित सेवन से त्वचा और बाल चमकदार और सेहतमंद होते है।
यह भी पढ़े- ब्लैक हेड्स से छुटकारा पाइये 7 उपायों से
2. अखरोट में पाए जाने वाले ओमेगा 3,और विटामिन E दिमाग को चुस्त दुरुस्त रखते है।
यह भी पढ़े- मुँह के छाले दूर करने के 5 तरीके
3. अखरोट में मौजूद फास्फोरस और कैल्शियम हमारे शरीर और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
यह भी पढ़े- किडनी की सफाई 2 रु में
4. अखरोट का नियमित सेवन कॉलेस्ट्रॉल संतुलित रखने में मदद करता है।
5. अखरोट में एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर प्रतिरोधक छमता को बढ़ाता है और बीमारी दूर रखने में भी सहायक होते है।
6. अखरोट में पाए जाने वाले आयरन के कारण यह हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में मदद करता हैI
यह भी पढ़े- साँस की बदबू के कारण और उपाय
7. मोटापा कम करने और डाईबटिस नियंत्रण में भी अखरोट का सेवन मददगार होता है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें