ठंड में बनाएं सेहत ।
ठंड का मौसम सेहत बनाने के लिए सबसे उपयुक्त मौसम है खासकर व्यायाम करने वालो के लिए यह मौसम बेजोड़ है कारण यह है कि इस मौसम में खान पान पर ध्यान देने से भोजन अच्छे तरीके से पचता है और शरीर को इसका लाभ मिलता है।
डॉक्टर्स इस मौसम में सर्दी जुकाम से बचने के लिए एंटीऑक्सीडेंट युक्त भोजन लेने की सलाह देते है।
1. सर्दी में भोजन में बाजरा का सेवन करें यह शरीर को भीतर से गर्म तो रखता ही है और इसमें प्रोटीन,काल्सियम, फाइबर,विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भी पर्याप्त मात्रा में पाये जाते है।
2. मूंगफली में कार्बोहाइड्रेट प्रोटिन मिनरल फाइबर और अंशक्ससिडेंट भी पर्याप्त होते हैं खास कर गुड़ में साथ मूंगफली का सेवन ठंड में अमृत से कम नहीं माना जाता है।
3. बादाम में भी प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है।बादाम के नियमित सेवन से शरीर को ताकत एवं सर्दी से लड़ने की ताकत मिलती है।
4.अदरक और लहसुन खाने में शामिल करने से शरीर को गर्मी तो मिलती ही है साथ में अपच और रक्त प्रवाह भी संतुलित रहता है। ठण्ड में अदरक और तुलसी की चाय का मजा ही अलग है।
5.शहद का सेवन भी ठण्ड के मौसम में बहुत लाभप्रद होता है क्योंकि इसमें सभी गुणों के साथ एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है।सुबह गर्म पानी के साथ शहद लेना विशेष लाभदायक होता है।
6. ठंड के मौसम में सरसों का सेवन भी लाभप्रद होता है।सरसो के तेल में लहसुन या मेथी के दाने को गर्म कर मालिश करने से भी ठंड से बचाव होता है और स्फूर्ति आती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें