अव्यस्थित दिनचर्या और अनियमित खान पान का परिणाम है कब्ज।कब्ज नाम की बीमारी से दुनियाभर में भारी संख्या में लोग परेशान है।कब्ज क्या है-कब्ज का मतलब है पेट का साफ़ ना होना ।यह हमारे पाचन तंत्र को कमजोर करता है जिसके कारण गैस,एसिडिटी,घबराहट तो होती ही है साथ में बवासीर की आशंका भी बढ़ जाती है।बड़े बूढो के अलावा आज के फास्टफूड और मशीनी युग में कम शारीरिक मेहनत के युग में युवा वर्ग में भी इसने अपने पैर पसार लिए है।
कब्ज केवल एक बीमारी नहीं है यह अपने साथ बहुत सी बीमारिया ले कर आती है ।
कब्ज केवल एक बीमारी नहीं है यह अपने साथ बहुत सी बीमारिया ले कर आती है ।
कब्ज दूर करने के उपाय।
१. इसका एक मुख्य कारण शरीर को पर्याप्त पानी ना मिलना भी है इसलिए जब भी प्यास लगे पानी अवश्य पियें।
2. पपीते और बिही (अमरुद ) का सेवन अवश्य करें। हरी पत्तेदार सब्जी जैसे पालक पत्तागोभी आदि का सेवन करें।धनिया की चटनी का सेवन भी पेट के लिए लाभदायक होता है।
3.सुबह उठ कर गर्म पानी में नींबू और शहद दाल कर पियें।
4. ईसबगोल की भूसी का सेवन गर्म पानी के साथ रात में सोने के पहले जरूर करें।यह आपको नजदीकी मेडिकल स्टोर में मिल जायेगा।
5. दही का उपयोग पेट के लिए बहुत लाभकारी होता है अतः खाने में दही का उपयोग करें।
6. फाइबर युक्त भोजन करें।
7. त्रिफला चूर्ण का उपयोग करने से भी कब्ज में आराम मिलता है।यह चूर्ण आपको नजदीकी मेडिकल स्टोर में मिल जायेगा।
8 . जब भी भोजन करे आराम से चबा चबा कर करें।
9 प्रतिदिन 3 से 5 लीटर पानी अवश्य पियें।
10. रात को सोने से पहले गर्म दूध का सेवन करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें