खर्राटे रोकने के घरेलु उपाय।
दिन भर काम करने के बाद हर व्यक्ति आराम से सोना चाहता है पर आपके सोते ही आपको खर्राटों की आवाज सुनाई दे तो नींद आना मुश्किल है। खर्राटे लेने वाले को भले ही इसका पता ना चले पर अगल बगल सोने वाले के लिए यह बहुत ही परेशान करने वाले होते है।यदि कोई खर्राटे लेने वाले को इसके लिए टोकता है तो सामने वाले का पहला जवाब आता है कि मुझे खर्राटे नहीं आते।
दरअसल यह खर्राटे लेने वाले के लिए भी नुकसान दायक होता है।खर्राटे इस बात का संकेत है कि सामने वाला व्यक्ति अच्छी तरह से साँस नहीं ले पा रहा है। कुछ सामान्य घरेलु उपायो से खर्राटों की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
खर्राटे के कारण ।
1. गर्भ की अवस्था में भी कई महिलाओं को खर्राटे आते है।
2. अधिक थकावट के कारण ।
3. यह टॉन्सिल और एलर्जी के कारण ।
- यह भी पढ़े- गोरापन पाने के ये है घरेलु नुस्खे।
खर्राटे रोकने के यह है उपाय।
1. मोटापा कम करें और शारीरिक मेहनत करें।
२. उल्टे सोने की आदत छोड़े ,हो सके तो करवट ले कर सोयें।
3. पानी पर्याप्त मात्रा में पियें।
4. बंद नाक और टॉन्सिल का उपचार कराये।
5. आरामदायक कपड़ो को पहनकर और आरामदायक तकिये के उपयोग से भी खर्राटे को दूर करा जा सकता है।
6. खर्राटों के लिए चिकित्सक की सलाह से नोजल स्प्रे का उपयोग किया जा सकता है।
7. जीभ को साफ़ रखे जीभ को साफ रखने के लिए ब्रश के बाद जीभी का उपयोग जरूर करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें