आज के जीवन में सफल होने के लिए शरीर और दिमाग दोनों का स्वस्थ होना नितांत आवश्यक है।हम में से ही कई लोग बाहर से दिखने में तो सामान्य नजर आते है पर अंदर ही अंदर बहुत सी शारीरिक बीमारियों जैसे शुगर ,ब्लड प्रेशर आदि से ग्रसित होते है ठीक ऐसे ही आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में मानसिक रूप से तनाव,डिप्रेसन आदि आम बात होती जा रही है।
शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की बीमारियों ने आजकल उम्र की सीमा को पार कर दिया है पहले जो बीमारिया 45-50 या अधिक की उम्र में होती थी आजकल 25-30 साल के व्यक्तियों को भी होना सामान्य होता जा रहा है।
इस कारण से जरूरत है अपने जीवन में छोटे छोटे बदलावों को लाने की ताकि अधिक उम्र में भी स्वस्थ रहा जा सके । आज के इस लेख में हम आज के दौड़भाग भरे जीवन में स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक ऐसे ही कुछ आवश्यक बदलावों के बारे में जानेंगे।
यह भी पढ़े- सावधान उंगलियां चटकाना हो सकता है खतरनाक
यह भी पढ़े- स्वस्थ और तरोताजा रहने के लिए 7 बातें
यह भी पढ़े- क्या है गेहू के जवारे ? घर पर कैसे उगाये जवारे
यह भी पढ़े- हल्दी के अनूठे लाभ
1. शारीरिक स्वास्थ्य के लिए-
1. हाई कैलेरो ड्रिंक जैसे कोल्डड्रिंक आदि का सेवन करने से बचें।
2. शारीरिक श्रम का कोई विकल्प नहीं है इसलिए रोजाना पैदल चलें,सीढ़ियों का उपयोग करें और नियमित व्यायाम करें।
3. पर्याप्त नींद(7 से 8 घंटे) ना लेने से भी शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव होता है इसलिए पर्याप्त नींद लें।
4. पर्याप्त पानी (दिन में 1.5 से 2 लीटर तक) न पीने से भी बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है अतः पर्याप्त पानी पियें खास कर गर्मी में इसका विशेष ध्यान रखें।यह आपको स्वस्थ और तरोताजा रखेगा।
5. असंतुलित आहार भी बीमार होने का बड़ा कारण बन कर आया है इसलिए ज्यादा फास्टफूड का सेवन बंद करें और शाकाहारी ,अंकुरित और पौष्टिक आहार लें।
6. फलों का सेवन मौसम और तासीर के अनुसार नियमित रूप से करें । डॉक्टर्स के अनुसार भी फलों का सेवन उनके जूस की तुलना में ज्यादा लाभ दायक होता है।
7. रात में भी खाना खाने के बाद तुरंत ना सोयें कम से कम 15 मिनट पैदल चलें यदि बाहर संभव ना हो तो घर में ही पैदल चलें।
8. शरीर का जितना उपयोग आप करेंगे यह उतना ही चुस्त और फुर्तीला होता जाता है। अधिक वजन और मोटापे को दूर रखने के लिए खाने और सोने के समय में कम से कम 2 घंटे का अंतर रखें ताकि आपका भोजन आसानी से पच जाये।
2. मानसिक स्वास्थ्य के लिए-
1. रोजाना प्राणायाम योग करें यह आपके मस्तिष्क को स्थायित्व देकर शांत और प्रसन्न रखता है।
2. एकांत में शांत होकर कुछ समय बिताएं इससे दिमाग को आराम मिलता है जिससे इसकी काम करने की छमता बढ़ती है।
3. अच्छे लोगों से संपर्क में रहें और अच्छी बातों पर ध्यान दें साथ ही प्रेरणा देने वाली पुस्तके पढें कहा भी गया है कि एक अच्छी पुस्तक 100 मित्रों के समान होती है।
यह भी पढ़े- नारियल पानी के हैरान करने वाले फायदे
यह भी पढ़े- साँस की बदबू के कारण और उपाय
यह भी पढ़े- गर्दन का कालापन दूर करने का आसान उपाय।
यह भी पढ़े- मुँह के छाले दूर करने के 5 तरीके
यह भी पढ़े- किडनी की सफाई 2 रु में
यह भी पढ़े- किस माह में किस चीज का सेवन नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़े- क्या है गेंहूके जवारे के सेवन के अद्भुत लाभ....
यह भी पढ़े- संजीवनी समान है गेंहू के जवारे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें