शनिवार, 18 मार्च 2017

बच्चो का बिस्तर में पेशाब करना बंद करें 7 घरेलु उपायों से

यदि एक उम्र के बाद भी बच्चे का बिस्तर में पेशाब करना बंद ना हो तो यह चिंता और परेशानी का विषय तो है ही साथ ही कई बार शर्मिंदगी का विषय भी बन जाता है। यदि आप अपने बच्चे के साथ कही किसी रिश्तेदार के यहाँ गए और रात में बच्चे ने बिस्तर में पेशाब कर दिया तो शर्मिन्दगी स्वाभाविक है ,साथ ही दोस्तों और रिश्तेदारों का मजाक उड़ाना आपके बच्चे के मन में हीन भावना भर सकता है।


आज के लेख में हम इस समस्या से निपटने के कुछ घरेलु उपायों के बारे में जानेंगे।

1. आंवला के चूर्ण को शहद के साथ खाने से इससे आराम मिलता।है।

2. बच्चे को सोने से पहले छुहारे खाने को दें।

3.  तिल  के छोटे छोटे लड्डू गुड़ और अजवाइन के साथ बना ले और खाने को दें यह बच्चे को ताकत तो देगा ही      साथ ही बिस्तर में बाथरूम करने की समस्या में भी आराम देगा।

4. बच्चे को 5 मुनक्का खिलाएं इससे भी बिस्तर में पेशाब होने की समस्या से आराम मिलेगा।

5. रात में सोने से 30 मिनट पहले पानी पिलाये और सोने से पहले बाथरूम करने की आदत डालें।

6. जामुन के गुठलियों का चूर्ण बना ले और बच्चे को शहद के साथ रात में सोने के पहले दें।

7. राई को रात में भीगा कर उसका पानी सुबह पीने को।दें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें