शुक्रवार, 10 मार्च 2017

कितना खतरनाक है आपके मोबाईल फ़ोन का रेडिएशन


अक्सर आपने मोबाइल फ़ोन के रेडिएशन के कारण स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में सुना होगा,पर हम में से बहुत कम ही लोग यह जानते है कि जो फ़ोन हम उपयोग कर रहे है उसका रेडिएशन का स्तर क्या है।

भारत और भारत जैसे अधिकांश विकासशील देशों में जहाँ मोबाइल को उनकी तकनीकी विशेषताओं जैसे रैम, डिस्प्ले क्वालिटी ,स्टोरेज और बैटरी की छमता के आधार पर ही ख़रीदा जाता है वही विकसित देशों में मोबाइल के रेडिएशन स्तर जिसे SAR VALUE से मापा जाता है को भी बराबर अहमियत दी जाती है । वास्तव में सार वैल्यू ही वह इकाई है जिससे मोबाइल के रेडिएशन को तय किया जाता है ।




भारत में आने वाले मोबाइल के लिए सरकार द्वारा तय की गई लिमिट 1.5 वाट प्रति किलोग्राम है, इसलिए भारत में फ़ोन की बिक्री तभी संभव है जब मोबाइल कंपनी तय सीमा का पालन करे,तो अबकी बार यदि आप मोबाइल खरीदने जाये तो उसके Box में लिखी SAR VALUE द्वख कर खरीदें और यदि आप अपने मोबाइल जिसे आप यूज़ कर रहे है उसकी SAR VALUE जानना चाहते है तो *#07# दबाएं आपके स्क्रीन पर SAR VALUE दिखाई देगी।
कैसे करे रेडिएशन से बचाव

1. मोबाइल को एक ही कान में लगा कर उपयोग करने से बचें।

2. ज्यादा बात करनी हो तो हेड फ़ोन का उपयोग करें।

3. बैटरी यदि बहुत कम हो तो फ़ोन के उपयोग से बचें।

4. फ़ोन को चार्जिंग में लगा कर उपयोग ना करें।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें