घुटनों के दर्द की समस्या अब पहले की तरह केवल अधिक उम्र वालों की ही नहीं युवाओ की भी समस्या बनती जा रही है। पहले अधिक उम्र के कारण हड्डियां कमजोर होने पर बुजुर्गो को यह समस्या होती थी पर अब स्थिति बदल गई है और कई युवाओ को भी इससे परेशान देखा जा सकता है।
हमारे शरीर के ऊपरी हिस्से का सारा भार घुटनो पर होता है और घुटने के कारण ही हमें अपने पैरो को मोड़ने की छमता मिलती है इसलिए घुटनो के दर्द को नजरअंदाज करना महंगा भी पड़ सकता है।
गौर किया जाये तो इस समस्या के बहुत से कारण निकल के सामने आते है ।
कुछ कारण नीचे दिये गए है-
1. हड्डियों की कमजोरी - हड्डियों में कमजोरी की वजह से घुटने शरीर का भार नहीं सह पाते इसलिए घुटनों में दर्द होता है।
2. वजन का अधिक होना-शारीरिक वजन का भार सीधा घुटनों में पड़ता है इसलिए यदि आपका वजन ज्यादा है तो सावधान आपको घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है।
3. लुब्रीकेंट की कमी की वजह से घिसाव-घुटनो के बीच एक तरल पदार्थ होता है यदि यह लिक्विड कम हो जाता है तो हड्डियों में घिसाव की वजह से घुटनों का दर्द होता है।
4. चोट लगना- कई बार घुटनों में चोट की वजह से भी घुटनों का दर्द की समस्या शुरू हो जाती है।
5. घुटनो पर अत्यधिक दबाव- अत्यधिक भाग दौड़ भी घुटनो पर दबाव लाती है जिससे दर्द शुरू हो सकता है।अधिक जिम भी इसका कारण हो सकता है।
उपाय जो रखें घुटनों का दर्द दूर
1. अखरोट रोजाना सुबह खाली पेट खाये।
2. पर्याप्त पानी पियें इससे यूरिक एसिड के कारण होने वाले घुटनों के दर्द में आराम मिलता है।
यह भी पढ़े- गर्म पानी के ऐसे लाभ जो आपको आश्चर्यचकित कर देंगे।
यह भी पढ़े- गर्म पानी के ऐसे लाभ जो आपको आश्चर्यचकित कर देंगे।
3. हल्दी वाले दूध का सेवन करें यह आपकी हड्डियां मजबूत करेगा ही और दर्द सूजन से भी आराम देगा।
यह भी पढ़े- हल्दी के अनूठे लाभ
यह भी पढ़े- हल्दी के अनूठे लाभ
4. मेथी के दानो का सीधा या चूर्ण बनाकर सेवन करें ।
5. अदरक भी प्राकृतिक दर्द नाशक है इसका सेवन भी घुटनों में दर्द को दूर करने में सहायक है।
यह भी पढ़े- अदरक के जबरजस्त लाभ क्या है जाने?
यह भी पढ़े- अदरक के जबरजस्त लाभ क्या है जाने?
6. बर्फ से सिकाई करें इससे घुटनों के दर्द में आराम मिलता है। (दिन में 2-3 बार 10-15 मिनट)
7. घुटनों पर जोर डालने वाले काम जैसे सीढ़ी चढ़ना, वजन उठाना आदि से बचें।
8. सोते समय घुटनों के नीचे मुलायम तकिया रख के सोयें।
9. गद्देदार और आराम दायक चप्पल पहनें ।
10. विटामिन सी से समृद्ध आहार नारियल का तेल ,संतरे।
यह भी पढ़े- नारियल पानी के हैरान करने वाले फायदे
*जानकारी का उद्देश्य ज्ञानवर्धन मात्र है यह किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह नहीं है ।स्वस्थ संबधित किसी भी समस्या के लिए चिकित्सक से सलाह/परामर्श करें।
यह भी पढ़े- नारियल पानी के हैरान करने वाले फायदे
यह भी पढ़े- साँस की बदबू के कारण और उपाय
यह भी पढ़े- नारियल पानी के हैरान करने वाले फायदे
यह भी पढ़े- गर्दन का कालापन दूर करने का आसान उपाय।
यह भी पढ़े- मुँह के छाले दूर करने के 5 तरीके
*जानकारी का उद्देश्य ज्ञानवर्धन मात्र है यह किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह नहीं है ।स्वस्थ संबधित किसी भी समस्या के लिए चिकित्सक से सलाह/परामर्श करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें