सोमवार, 6 मार्च 2017

नहाने के पानी में मिलाये ये चीजें और हो जाये तरोताजा।

यह तो हम सभी जानते है कि रोजाना नहाने से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है खास कर गर्मी के मौसम में जी भर के नहाने का मजा कई गुना बढ़ जाता है पर क्या आप जानते है कि यदि नहाने के पानी में कुछ चीजो को मिला कर नहाया जाये तो बहुत सी बीमारियों और त्वचा रोगो से बचा जा सकता है।


आज के लेख में हम ऐसे ही कुछ चीजो के बारे में बताएँगे जिसे पानी में मिलकर नहाने से आपको बहुत लाभ होगा।
 भी पढ़े-   हल्दी के अनूठे लाभ


1 निम्बू के रस की कुछ बूंद नहाने के पानी में मिला कर नहाने से तन की दुर्गन्ध से छुटकारा मिलता है साथ ही तरोताजा महसूस होता है।

2 एक चम्मच चन्दन के पाउडर को बाल्टी में मिला कर नहाने से त्वचा में निखार आता है।

3 नीम की ताजी पत्तियो को पानी में उबाल कर छान लें और उस पानी को नहाने के पानी में मिला कर नहाये ,इससे शारीर का इंफैक्शन    दूर होता है ।

4 संतरे के छिलकों को भी पानी में 30 मिनट भीगा कर निकाल ले, इस पानी से नहाने से स्फूर्ति आती है।

5 नहाने के पानी में गुलाबजल मिला कर नहाने से त्वचा में नमी बढ़ती है और त्वचा चमकदार और आकर्षक बनती है।

6 नहाने के पानी में कपूर डाल कर नहाने से त्वचा रोगों में आराम मिलता है साथ ही सर दर्द में भी आराम मिलता है।









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें