गर्मी के मौसम का आगाज़ हो चूका है ऐसे मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए और गर्मी के कारण शरीर में हुई खनिज तत्वों की कमी को दूर करने के लिए गन्ने का रस एक बेहतर और स्वास्थ्य के लिए लाभ देने वाला ऑप्शन है।
पर क्या आप जानते है कि इसके अलावा भी गन्ने का उपयोग के बहुत से फायदे है आज हम इन्ही फ़ायदों में से बहुत से फायदों के बारे में जानेंगे।
1. गन्ने के रस में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में होता है जिसके कारण यह कमजोरी को दूर करता है।
2. मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है साथ ही यह बीमारियों से भी रक्षा करता है।
3. गन्ने का सेवन दांतो के लिए बहुत लाभप्रद होता है इसके उपयोग से दांत मजबूत होते है और दांतो का पीलापन भी दूर होता है ।सड़न के कारण सांसो की बदबू को भी गन्ना दूर करता है।
4. गन्ने के रस का उपयोग पीलिया के दौरान करने की सलाह आयुर्वेद में दी गई है, पीलिया के दौरान गन्ने का रस लिवर की रक्षा कर उसे नुकसान से बचाता है।
5. शरीर में गर्मी के कारण होने वाली पानी की कमी को भी गन्ने का रस दूर करता है जिससे शरीर में ताजगी और स्फूर्ति बनी रहती है।
यह भी पढ़े- साँस की बदबू के कारण और उपाय
6. गन्ने के रस को पीने से यह कैलेस्ट्रोल को कम कर हृदय रोग से रक्षा करता है और पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा के कारण उदर संबंधी रोगों जैसे अपच अदि में भी फायदेमंद होता है।
All the Health Tips mentioned here are strictly informational. This Health Tips group does not provide medical advice. You are requested to Consult with your doctor or other health care consultant before using any of these Health Tips or treatments.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें